SUV: MG Gloster से उठा पर्दा, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के SAIC मोटर कॉर्पोरेशन स्वामित्व वाली ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी मॉरिस गैराज (MG Motor India) ने भारत में नई एसयूवी को पेश कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं MG Gloster (एमजी ग्लॉस्टर) की, जो कि ऑटोनॉमस लेवल वन प्रीमियम एसयूवी है। कंपनी की यह एसयूवी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी और ग्राहकों को इसका बेसब्री से इंतजार था।
आपको बता दें कि MG Gloster भारत में एमजी मोटर्स की तीसरी कार है। कंपनी ने Hector के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। इसके बाद कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया। वहीं हाल ही में Hector के उन्नत संस्करण Hector Plus को लॉन्च किया था।
बुकिंग शुरू
फिलहाल कंपनी ने MG Gloster SUV की आज से बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 1 लाख रुपए की कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किया जा सकता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2G05OIy
via IFTTT
.
No comments