Car: Hyundai i20 2020 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने i20 (आई 20) का नया अवतार लॉन्च कर दिया है।बता दें कि कंपनी की ये प्रीमियम हैचबैक भारत में काफी पॉपुलर है और ग्राहकों को इसके नए मॉडल का लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इस कार को 6 लाख 79 हजार 900 रुपए की एक्स-शोरूम के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। 

नई Hyundai i20 2020 पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश है। यह कार स्पोर्टी लुक के साथ आई है। इसमें पहले के मुकाबले कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही अब इसमें BlueLink तकनीक भी मिलेगी, जो 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसी के साथ यह कार देश की पहली कनेक्टेड हैचबैक कार बन गई है।

Video Source: MotorOctane



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai i20 2020 launch in India, know the price and features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kZM3QN
via IFTTT

No comments