Nissan Magnite: लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 5.50 लाख रुपए से होगी शुरूआत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता Nissan (निसान) ने अपनी आगामी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) को हाल ही में पेश किया था। इस कार को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले ही इंटरनेट पर कार की कीमत लीक हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप स्पेक 8.15 लाख रुपए तक जाती है।
रिपोर्ट के अनुसार, निसान ने एक ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने डीलरों से इस कार की कीमतों का खुलासा किया था। जो कि इंटरनेट पर लीक हो गई। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...
Tata Altroz का XM+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत और कीमत
सभी वेरिएंट की कीमत
|
वेरिएंट |
कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|
| XE | 5.5 लाख रुपए |
| XL | 6.25 लाख रुपए |
| XV | 6.75 लाख रुपए |
| XV Premium | 7.65 लाख रुपए |
| Turbo XL | 7.25 लाख रुपए |
| Turbo XV | 7.75 लाख रुपए |
| Turbo XV Premium | 8.65 लाख रुपए |
| Turbo XL CVT | 8.15 लाख रुपए |
| Turbo XV CVT | 8.65 लाख रुपए |
| Turbo XV Premium CVT | 9.55 लाख रुपए |
एक्सटीरियर और फीचर्स
Magnite एसयूवी को रेनो-निसान एलायंस के सीएमएफ-ए + मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात यह कि यह निसान की भारत में पहली कार है जिस पर निसान के नए लोगों को इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसमें L आकार के DRLs और LED फॉग लैंप, लार्ज ब्लैक ग्रिल, क्रोम स्लैट्स दिए गए हैं।
इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इस कार में 8-इंच का फुल फ्लैश टच स्क्रीन और 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यूनिट, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर दिए जा सकते हैं।
Tata Harrier का Camo Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत
इंजन और पावर
इसमें 1.0 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड BS6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 99bhp की पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एसयूवी के लोअर वेरियंट्स में 71bhp पावर और 96Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर नेचुरली-ऐस्परेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38pW2vt
via IFTTT
.
No comments