Closing bell: सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी में 10 अंक की गिरावट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (शुक्रवार, फरवरी) दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 12.78 अंक ऊपर 51544.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 15163.30 के स्तर पर बंद हुआ।
बता दें कि एक फरवरी को आम बजट पेश होने के बाद से देश के शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। यह तेजी बीते पूरे सप्ताहभर जारी रही। लेकिन इस सप्ताह के शुरू होते ही इसमें गिरावट दिखना शुरू हो गई।
आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
आज अडाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, ITC, ONGC, सन फार्मा और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की,, तो आज मीडिया, ऑटो, FMCG, मेटल और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और IT हरे निशान पर बंद हुए।
आज सुबह के बात करें तो, ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 51,700 के उपर तक उछला और निफ्टी भी 15,200 के उपर तक चढ़ा। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 83.25 अंकों की तेजी के साथ 51,614.77 पर खुला और 51,715.04 तक उछला जबकि इस दौरान इसका निचला स्तर 51,540.73 रहा था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aWzZMw
via IFTTT
.
No comments