Realme ने भारत में लॉन्च की किफायती 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और खूबियां - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Realme (रियलमी) ने भारत में अपने नए 'किफायती' 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को कंपनी ने Realme TV 4K नाम दिया है। इस टीवी को दो स्क्रीन साइज में बाजार में उतारा है। खासियत की बात करें तो इस टीवी में बेहतर व्यूइंग के लिए Dolby Vision दिया गया है। यही नहीं यह टीवी वॉयस असिस्टेंट के आसान एक्सेस के लिए चार माइक्रोफोन से लैस है। इसमें Google Assistant सपोर्ट मिलता है। 

बात करें कीमत की तो, Realme TV 4K स्मार्ट टीवी के 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 50 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्ट टीवी की पहली सेल 4 जून दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme TV 4K launch in India, know price and features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3vHpXYN
via IFTTT

No comments